तेंदुए की संदिग्ध मौत की होगी जांच, इलाके में और तेंदुआ होने की आशंका, वन विभाग अलर्ट
![तेंदुए की संदिग्ध मौत की होगी जांच, इलाके में और तेंदुआ होने की आशंका, वन विभाग अलर्ट 1 avni 2](https://4rtheyenews.com/wp-content/uploads/2022/03/avni-2.jpg)
गरियाबंद। शेड्यूल वन का प्राणी तेंदुए की मौत के बाद तेंदुए का एक बच्चा और मां अभी भी जीवित है, तेंदुए मौत के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है, लेकिन तेदुए के मुंह पर खून के निशान अनेक तरह के शंकाओं को जन्म दे रहा है हालांकि तेन्दुए का नाखून मूंछ व दांत सही सलामत है किंतु उसका फुले हुआ पेट को देखते हुए लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं विभाग पोस्टमार्डम करवा कर लाश का अंतिम संस्कार करेगा।
संरक्षित प्रजाति का तेंदुआ गरियाबंद शहर से 2 किलोमीटर दूर पर मृत अवस्था में मिला। लेकिन लोगों में भय व दहशत व्याप्त है क्योंकि अब तक उक्त तेंदुए का एक और बच्चे और उसकी मां अभी भी जीवित है बीते 1 माह से गरियाबंद के आसपास कभी महाविद्यालय के बाजू में पहाड़ पर तो कभी जेल और अस्पताल के पास तो कभी आमदी गांव में लगातार नजर आ रहा था।
मृत तेंदुए की उम्र लगभग 2 साल व मादा बताया जा रहा है वैसे तेंदुए को एक नजर देखने पर उसका मूंछ दांत और नाखून सही सलामत है किंतु तेंदुए के मुंह के एक ओर खून के निशान स्पष्ट नजर आ रहे हैं उसका पेट फुला हुआ है जो आश्चर्य का विषय बना हुआ है और लाश को देखने से ही स्पष्ट हो रहा है कि उक्त तेंदुए की मौत 24 से 48 घंटा पूर्व हुआ है।
वन अधिकारी एसडीओ श्री मनोज चंद्राकर ने कहा कि हैं कि लाश 24 से 48 घंटा पुरानी नजर आ रही है और उसके नाखून दांत व मुछ सही सलामत है इस पर उच्च अधिकारियों को सूचना दे रहे हैं किंतु उनके मुंह पर लाल निशान के संबंध में पूछने पर वे कहते हैं इस संबंध में समुचित जानकारी पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ही दे पाएंगे लेकिन खून निकलना निश्चित रूप से आश्चर्य की बात है और यही जांच का विषय है इसके लिए विभाग ने अपराध कायम कर लिया है आगे विवेचना जारी रहेगी वही इस तेंदुए का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सको का दल मिलकर करेंगे।
जो भी हो वन विभाग के लिए एक बड़ा नुकसान कहा जा सकता है क्योंकि तेंदुआ धीरे-धीरे अब लुप्तप्राय हो रहा है ऐसी स्थिति में तेंदुए की मौत वन विभाग के लिए काफी दुखदाई और नुकसानदायक है उसके मुंह पर खून के लाल निशान अनेक आशंकाओ को जन्म दे रहा है।