छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

धोनी ने किया एक और रिकॉर्ड अपने नाम, बने छठें भारतीय बल्लेबाज

दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी के पूरी दुनिया में करोड़ों फैंस हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के सभी दीवाने हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 16 रनों की पारी खेली। इस पारी के दम पर ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं, उस रिकॉर्ड के बारे में। 

लखनऊ टीम के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने 6 गेंदों में 16 रनों की पारी खेली। उन्होंने क्रीज पर आते ही छक्के के साथ पारी की शुरुआत की। धोनी ने क्रीज पर आते ही बल्लेबाजी का मोर्चा संभाल लिया है। वह अपने पुराने फिनिशिंग टच में दिखे। इस छोटी सी पारी के दम पर ही धोनी ने टी20 क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिए हैं। धोनी ने कुल अभी तक टी20 क्रिकेट में कुल 349 मैच खेले हैं। धोनी टी20 क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल साहित घरेलू क्रिकेट के रनों को मिलाकर एमएस धोनी ने टी20 क्रिकेट में 7000 रनों का आंकड़ा पार किया है। वह 7000 रन बनाने वाले छठे भारतीय बने हैं। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा ने ये उपलब्धि हासिल की है। धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता है। धोनी की गिनती दुनिया के महान फिनिशर्स में होती है। वह हारे हुए मैच जिताने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button