छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

नारी शक्तिमान होगी तभी देश आगे बढ़ेगा

रायपुर। भारत की नारी में माँ दुर्गा का वास होता है इसीलिए समाज में नारी का स्थान सर्वोच्च है. उक्त उद्गार भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज ने नया रायपुर के ग्राम डोमा में जगराता कार्यक्रम में व्यक्त किये।

बजाज के कहा कि माँ दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी है तथा इसकी आराधना से नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग की नारी शक्तिमान होगी तभी देश आगे बढ़ेगा। बजाज ने इस अवसर पर गली कांक्रीटीकरण कार्य, प्रतिक्षालय शेड निर्माण एवं अन्य विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य प्रतिनिधि मिथिलेश सिन्हा, सरपंच नारायण यादव, उप सरपंच जानकी साहू, ईश्वर साहू, भागवत साहू, भारती साहू, राजकुमार साहू, आसाराम साहू, नरोत्तम साहू सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए. चित्ररेखा यादव की मंडली ने जगराता की मनमोहक प्रस्तुति दी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button