छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रख्यात कवि एवं पद्मश्री डॉ हलधर नाग को सम्मानित करते हुए गले लगाया। मुख्यमंत्री आदिवासी नृत्य में मंत्रमुग्ध होकर स्वयं को नहीं रोक पाए और साथ स्वयं नृत्य किया। l ज्ञात हो कि राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव, राज्य स्तरीय जनजाति नृत्य महोत्सव एवं राज्य स्तरीय जनजाति कला एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। 19 से 21 अप्रैल तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में यह आयोजन हो रहा है। तीन दिन के कार्यक्रम के दौरान कुल 104 शोधपत्रों का वाचन किया जाएगा। प्रथम दिवस कुल 40 शोधपत्र पढ़े जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button