छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष छाबड़ा ने दिव्यांग जसवंत को मोटराईज्ड ट्रायसायकल की चाबी सौंपी

महासमुन्द 20 अप्रैल 2022

छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा ने आज जिला कार्यालय महासमुंद में बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम खैरटखुर्द निवासी दिव्यांग जसवंत निषाद को मोटराईज्ड ट्रायसायकल की चाबी सौंपी। बतादें कि कुछ दिन पूर्व ही निषाद ने कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर से मुलाकात कर मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदाय करने के लिए आवेदन किया था। इस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के उप संचालक संगीता सिंह को मोटराईज्ड ट्रायसायकल उपलबध कराने के निर्देश दिए गए थे। दिव्यांग जसवंत निषाद को कुछ ही दिनों में मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने पर वे काफी प्रसन्न थे। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा दिव्यांगों के लिए संचालित योजनाओं के माध्यम से उन्हें जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र ही लाभान्वित करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। वे आगे बताते है कि मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से अपने दिनचर्या के लिए दूसरे पर आश्रित होेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button