छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

आईपीएल में ऑनलाइन पैसा लगाते सट्टा कारोबारी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जगदलपुर। बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जगदलपुर में आईपीएल मैच में सट्टा खेलाने वाले सटोरिये पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ था कि शहर में ऑनलाइन तरीके से सट्टा खेलाया जा रहा है। सूचना पर उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु शहर में रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा दंतेश्वरी मंदिर के सामने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर मौके पर मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन तरीके से सट्टा खेलाते हुए रंगे हाथ पकडा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम गौरव सिंह उर्फ जयराज सिंह निवासी छिंदगढ़ जिला सुकमा का होना जिसकी तलाशी लेने पर इसके पास 01 मोबाइल फोन जिसमें ऑनलाइन सट्टे की बुंकिंग किया जा रहा था एवं नगद राशि 9,000/- रूपये बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्व थाना कोतवाली में धारा – 4 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर मामले में गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button