छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब की जेल में खूनी हिंसा

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पूरे देश में भूचाल मचा है। इस हत्या को लेकर विभिन्न गैंग के गैंगस्टर्स भी एक बाद एक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। बुधवार क दोपहर के बाद फिरोजपुर जेल के अंदर हालात बिगड़ गए। दो ग्रुपों में सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर बहस शुरू हुई और यह बहस हिंसा में बदल गई। इस हिंसा में एक दर्जन से ज्यादा कैदी घायल हो गए। इसने पंजाब की फिरोजपुर सेंट्रल जेल के अंदर बंद कैदियों के बीच विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि चार गंभीर घायल कैदियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button