छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रेल यात्री ध्यान दें,स्टूडेंट आंदोलन के कारण ट्रेनें रहेंगी रद्द

रायपुर। अग्निपथ योजना के विरोध के कारण ट्रेनों के पहिए थमे हैं।
पूर्व मध्य रेलवे में हो रहे स्टूडेंट आंदोलन का असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों पर पड़ा है। ट्रेनों के रद्द रहने की जानकारी दी गई है। 17 जून को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेसरद्द रहेगी। 17 जून को गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 18 जून को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 17 जून को राजेन्द्र नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 राजेन्द्र नगर- दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button