छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

मुख्यमंत्री ने बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया,पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशीय बिजली गिरने से मुंगेली के ठकुरीकापा गांव, बलौदाबाजार के रोहासी गांव और गरियाबंद के सहसपुर गांव में कुल तीन लोगों की हुई मौत पर दुख व्यक्त किया है। इनमें दो पुरूष और एक महिला शामिल है। मुख्यमंत्री ने शोक संतृप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री बघेल ने आकाशीय बिजली की घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधान के तहत प्रत्येक को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री बघेल ने आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं के दौरान जनधन की हानि को रोकने एवं बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश भी सभी कलेक्टरों को दिए हैं। इस संबंध में राज्य शासन की ओर से पूर्व में एडवाइजरी भी जारी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button