छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

मवेशी से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

राजधानी में मवेशी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामलें में खमतराई पुलिस ने लोगों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार खमतराई थानाक्षेत्र में राम प्रकाश मरावी  मवेशी के साथ दुष्कर्म कर रहा था जिसे लोगों ने पकड़ लिया तथा थाने में सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रामप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी मूलत: मध्यप्रदेश के मंडला का रहने वाला तथा रायपुर में रहकर मजदूरी का काम करता है और नशे का आदि है। आरोपी ने नशे के हालत में ही मवेशी के साथ ऐसे कृत्य किया। करना बताया जा रहा है  पुलिस ने मवेशी को थाने में बांधकर रखा है और नियमों के मुताबिक उसका मेडिकल भी किया गया है। वहीं आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377, 511, 11(1)(च)-पीआरई के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button