छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

गीतांजलि एक्सप्रेस से टकराई पार्सल ट्राली

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में बीती रात एक बड़ा हादसा टल गया।
यहां पार्सल ट्राली से गीतांजलि एक्सप्रेस टकराई गई। जानकारी के मुताबिक पार्सल की एक ट्राली प्लेटफार्म नंबर 5-6 की तरफ से आ रही थी. इसी बीच प्लेटफार्म से गीतांजलि एक्सप्रेस   छुटी ही थी कि पार्सल ट्राली टकरा गई।
हादसे के बाद रेलवे के कुछ अधिकारी पूरे मामले की जांच करने रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में रेलवे के उच्च अधिकारियों ने ट्राली चलाने वाले कर्मचारी के खिलाफ आरपीएफ में मामला दर्ज करने के आदेश दिए है. वहीं इंजन को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में भी जांच करवाया गया, जहां इंजन में किसी भी प्रकार की क्षति होना नहीं पाया गया है।लेकिन टकराव के बाद ट्राली पूरी तरह छतिग्रस्त हो चुका था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button