बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

जल्द शादी करने वाले हैं मलाइका और अर्जुन, एक्ट्रेस ने कर दी है हां

बधाई हो… बॉलीवुड के गलियारे से एक और खुशखबरी आ गई है। जल्द ही मलाइका अरोरा अर्जुन कपूर की दुल्हन बनने जा रही हैं। इस पल का मलाइका और अर्जुन के फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं लगता है अब वो पल जल्द ही आने वाला है। मलाइका ने खुद शादी की बात कंफर्म की है। इस खबर के सामने आने के बाद कपल के फैंस काफी खुश हैं।

मलाइका और अर्जुन बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। भले ही मलाइका और अर्जुन कभी किसी फिल्म में एक साथ नजर ना आए हों, लेकिन दोनों की रियल लाइफ में कैमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है, कपल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहा है। फैंस दोनों की शादी का लंबे समय से वेट कर रहे हैं, और अब मलाइका ने शादी के लिए हां कह दी है।

हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर लिखा है कि उसने हां कह दिया, उनकी इस पोस्ट पर कई सेलेब्स उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस की पोस्ट को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही मलाइका और अर्जुन कपूर शादी करने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button