छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

शराब के नशे में धुत्त पति ने हाथ मुक्के से पिटाई कर पत्नी की ले ली जान

पत्नी को मौत की घाट उतार कर आरोपी पहोंचा थाना

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से एक सनसनी खबर सामने आई है। जिसे पति ने पत्नी की हत्या कर दी। दरअसल, पति शराब का आदी थी और घटना वाले दिन भी वो शराब के नशे में धुत्त था। आरोपी ने पत्नी की पिटाई के बाद उसकी मौत होने पर खुद ही थाने पहुँचा और सरेंडर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के लिमतरा निवासी शंकर सूर्यवंशी 45 वर्ष पिता बलदाऊ सूर्यवंशी 21 दिसंबर की रात शराब के नशे में घर पहुँचा । इस बीच उसका किसी बात को लेकर पत्नी चंद्रिका बाई 35 वर्ष से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर शंकर सूर्यवंशी ने अपनी पत्नी चंद्रिका बाई की घसीट—घसीट कर हाथ मुक्के से पिटाई करनी शुरू कर दी। मारपीट से आहत पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई पत्नी की हत्या कर आरोपी शंकर सूर्यवंशी मस्तूरी थाना पहुँचा और पुलिस को पत्नी की हत्या कर देने की जानकारी दी। जिसको सुनकर पुलिस वालों के रौंगटे खड़े हो गए।
ड़ोसियों ने बताया कि इनके घर से चिखने चिल्लाने व लड़ाई झगड़े की आवाज आ रही थी। पुलिस ने मृतिका का पंचनामा तैयार कर मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button