छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

आवारा कुत्तों ने ले ली जान ,मृत हालत में मिला नर हिरण.

बलौदाबाजार। जिले में जंगल से भटककर गांव पहुंचे एक वयस्क हिरण को कुत्तो ने काट खाया। यह मामला जिले के कसडोल क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार कोसमसरा बीट में बीती रात आवारा कुत्तों के हमले से एक हिरण की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार देवपुर परी क्षेत्र के कोसमसरा बीट के कक्ष क्रमांक 298 में आज सुबह एक नर हिरण मृत पाया गया, जिसकी उम्र करीब 4 साल बताई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि, बीती रात करीब 8:00 बजे आवारा कुत्तों का झुण्ड हिरण को दौड़ाकर वन क्षेत्र की ओर ले गया।

जिसको देखने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी थी। रात में ही वन विभाग की टीम ने पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दी पार हिरन का कुछ पता न चला सका।समय पर मिल जाता उपचार तो बच सकती थी जानवन विभाग के

वन विभाग के टीम ने हिरण को बचाने के लिए भरपूर प्रयास किया और आस-पास की जगहों में खोजबीन भी की, लेकिन हिरन का कुछ पता ना चल सका। ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग व पशु चिकित्सा विभाग की लापरवाही और समय पर नहीं पहुंचने के कारण हिरण की मौत हो गई। समय पर इलाज होता तो हिरण की जान बचाई जा सकती थी।

इस संबंध में उन्होंने बताया कि हिरण को कुत्ते ने पैर, जांघ, गर्दन को काट दिया। जिससे हिरण की मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवाकर वन विभाग को सौंप दिया गया। हिरण की मौत से ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button