छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में नक्सलियों ने पर्चे फेंककर दी खुली चेतावनी

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही नक्सलियों ने दहशत फैलाना शुरू कर दिया. नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में नक्सलियों ने पर्चे फेंककर खुली चेतावनी दी है।हर बार की तरह इस बार भी नक्सलियों ने आम लोगों को वोट डालने से रोकने के लिए हर तरह से प्रयास करना शुरू कर दिया है। नैमेड से कुटरू के बीच जगह जगह पर नक्सलियों ने पर्चे चिपका दिए हैं. इन पर्चों में उन्होंने लोगों से चुनाव बहिष्कार करने के लिए कहा है।

अपने पर्चे में नक्सलियों नें लिखा है, – झूठे छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करो! जनताना सरकारों को बचाओ व मजबूत करो! देश और जनता के लिए बेहद बड़ा खतरा बन गई ब्राह्मणीय हिन्दुत्व फासीवादी भारतीय जनता पार्टी को मार भगाओ! साम्राज्यवादी वैश्वीकरण नीतियों पर अमल कर रही जन विरोधी कांग्रेस का विरोध करो! वोट मांगने आने वाली अन्य चुनावी पार्टियों को कटघरे में खड़ा करो!

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button