छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

Congress:महंत राम सुंदर दास ने ज्यादा वोटों के अंतर से हारने के कारण दिया रिजाइन

विधानसभा चुनाव हारने के बाद गुरुवार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के सीनियर नेता महंत राम सुंदर दास ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है। इसकी वजह उन्होंने विधानसभा चुनाव में हार को बताया है।

उनका पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश में वो सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से हारे हैं। उन्होंने कहा कि दूधाधारी मठ के जरिए शुरू से ही जन सेवा की जा रही है। आज रायपुर शहर के लोग अपने घर में बैठकर अगर एक गिलास पानी भी पी रहे हैं तो वो भी दूधाधारी मठ की ओर से दान की गई जमीन से ही मिल पा रहा है।

साथ ही मठ कई स्कूल-कॉलेज भी चलाता है। मैं जन सेवा को अब मठ के माध्यम से ही आगे बढ़ाऊंगा। आपको बता दे कि रायपुर दक्षिण सीट से महंत राम सुंदर दास ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। उनके खिलाफ में बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल ने चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने बड़े अंतराल से चुनाव जीता। विधानसभा चुनाव हारने के बाद गुरुवार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए महंत राम सुंदर दास ने इस्तीफा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button