Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

मुख्यमंत्री साय ने तुमगांव में विशाल जनसभा को किया संबोधित

Chief Minister Sai addressed a huge public meeting in Tumgaon

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महासमुंद लोकसभा के ग्राम तुमगांव में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वे 2:30 बजे बीजापुर जिले के भैरमगढ़ पहुंचेंगे यहां भी वे जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि सीएम साय के दौरे और उनके रोड शो को लेकर पार्टी ने भी तैयारी कर ली है। अपने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बस्तर लोकसभा में एक मेगा रोड शो में शामिल होंगे। इसके बाद वे जगदलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।