छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुर

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मिला सेवा विस्तार, फिलहाल नहीं होंगे रिटायर

सरकार ने 3 महीने के लिए बढ़ाया कार्यकाल, अनुभव से मिलेगा शासन को लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन अब फिलहाल रिटायर नहीं होंगे। मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय की सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार द्वारा उन्हें 3 महीने का एक्सटेंशन दिया गया है और वे आगामी आदेश तक मुख्य सचिव (Chief Secretary) के पद पर बने रहेंगे।

राज्य के डिप्टी सीएम अरुण साव ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि, “मुख्य सचिव अमिताभ जैन को उनकी सेवाओं में विस्तार दिया गया है। उनके पास प्रशासनिक अनुभव का बड़ा खज़ाना है, और शासन को उनके अनुभवों से निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।”

सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ थे रेस में शामिल

अगर अमिताभ जैन निर्धारित समय पर रिटायर होते, तो सुब्रत साहू या मनोज पिंगुआ में से किसी को छत्तीसगढ़ का अगला और 13वां मुख्य सचिव बनाया जा सकता था। हालांकि सूत्रों के अनुसार, इस रेस में सबसे आगे सुब्रत साहू माने जा रहे थे, लेकिन मनोज पिंगुआ का नाम भी गंभीरता से चर्चा में था।

कैबिनेट विस्तार की भी अटकलें तेज

मुख्य सचिव के कार्यकाल विस्तार के साथ ही राज्य में कैबिनेट विस्तार की भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। रविवार शाम मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय ने राज्यपाल रामेन डेका से राजभवन में मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी की गई तस्वीरों में दोनों नेताओं की मुलाकात को “राज्यहित से जुड़े विषयों पर चर्चा” बताया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button