छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
गुरु चरणों में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में पहुंचकर गुरु दर्शन किए। आश्रम के उपासना स्थल में उन्होंने अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के समक्ष प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान अघोरेश्वर के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी से आशीर्वाद ग्रहण किया और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और विधायक पुरंदर मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि भी उनके साथ मौजूद रहे। गुरु पूर्णिमा के इस विशेष दिन पर रायगढ़ की धरती भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म के रंगों से सराबोर दिखी।