छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

वन महोत्सव में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला व्यापक समर्थन

रायपुर। बिलासपुर के वन चेतना केंद्र, सकरी में आयोजित वन महोत्सव में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने जनता से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

कार्यक्रम में विधायकों—धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह और सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

अरुण साव ने कहा कि 1950 से वन महोत्सव निरंतर मनाया जा रहा है और छत्तीसगढ़ में वन क्षेत्रफल में सर्वाधिक वृद्धि हुई है। उन्होंने इसे राज्य के लिए गर्व की बात बताया और कहा कि वृक्ष भी मां की तरह जीवनभर साथ देते हैं।

धरमलाल कौशिक ने बताया कि बिल्हा ब्लॉक में एक दिन में 60 हजार पौधे लगाए गए। धर्मजीत सिंह और सुशांत शुक्ला ने भी पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की बात कही।

कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह, सीसीएफ प्रभात मिश्रा, डीएफओ विपुल अग्रवाल और सीईओ संदीप अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में नागरिक व स्कूली बच्चे शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button