राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत बालोद जिले को प्रदान किया स्क्रीन फेलिसिटेशन अवार्ड

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आदि कर्मयोगी अभियान के तहत बालोद जिले में हुए उल्लेखनीय कार्यों के लिए बालोद जिले को स्क्रीन फेलिसिटेशन अवार्ड से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार 17 अक्टूबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में दिया गया।
आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत बालोद जिले के 186 जनजातीय ग्रामों में जनजातीय परिवारों से डोर टू डोर संपर्क कर सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रयास किए गए। साथ ही ट्राइबल विलेज एक्शन प्लान एवं ट्राइबल विलेज विजन 2030 तैयार किया गया, जिससे आदिवासी विकास में नई दिशा मिली।
इस उपलब्धि के लिए बालोद जिला प्रशासन ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विजय सिंह कंवर समेत अन्य अधिकारियों का सम्मान किया। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने इस सफलता की सराहना करते हुए सहयोगी कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
यह अवार्ड छत्तीसगढ़ के आदिवासी सशक्तिकरण और जनजातीय कल्याण प्रयासों में उल्लेखनीय प्रगति का प्रतीक है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी विकास की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।




