छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

महासमुंद में मतदाता सूची अपडेट अभियान शुरू, घर-घर जाकर भरे जाएंगे फॉर्म

महासमुंद। जिले में मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू कर दिया गया है। यह अभियान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश और कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी, विनय लंगेह के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।

जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों — महासमुंद, खल्लारी, बसना और सरायपाली — में बूथ स्तर अधिकारी बुधवार से घर-घर जाकर मतदाताओं से एन्यूमरेशन फॉर्म भरवा रहे हैं। यह प्रक्रिया 4 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी। प्रत्येक मतदाता को दो प्रतियां दी जा रही हैं: एक उनके पास और दूसरी बूथ स्तर अधिकारी के पास सुरक्षित रखी जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर, सचिन भूतड़ा ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों में यह काम सुचारू रूप से चल रहा है। इस अभियान में चार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बूथ स्तर अधिकारी और बी.एल.ओ. सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।

वर्तमान में मतदाता चाहें तो गणना पत्रक ऑनलाइन भी भर सकते हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर लॉगइन कर अपनी जानकारी और फोटो अपलोड करनी होगी।

कलेक्टरलंगेह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल करना और सूची को त्रुटिरहित बनाए रखना है, ताकि लोकतंत्र में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button