छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

महतारी वंदन योजना से बदली ज्योति दुबे की जिंदगी, सिलाई से रच रहीं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

रायपुर। विष्णु सरकार के सुशासन में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की अनेक महिलाओं के जीवन में नई रोशनी फैलाई है। इसी योजना ने मुंगेली जिले के ग्राम धनगांव (च.) की ज्योति दुबे जैसी महिलाओं को आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।

आठ सदस्यीय परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए भी ज्योति ने हौसला नहीं छोड़ा। योजना से मिलने वाली राशि को उन्होंने समझदारी से जोड़ा और एक सिलाई मशीन खरीदी। शुरुआती दिनों में जब उनके पास खुद की मशीन नहीं थी, तो वे दूसरों की मशीन पर काम करती थीं और सीमित ऑर्डर ही मिल पाते थे। लेकिन दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत के दम पर आज ज्योति दुबे हर महीने 5 से 6 हजार रुपए की आय अर्जित कर रही हैं।

ज्योति न सिर्फ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं, बल्कि अपने आत्मविश्वास और परिश्रम से गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उनकी कहानी इस बात का प्रमाण है कि जब अवसर और संकल्प एक साथ मिलते हैं, तो महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर सकती हैं।

ज्योति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन मुंगेली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनने की दिशा में नई राह दिखाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button