छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

छत्तीसगढ़ के किसानों को फिर बड़ी सौगात: जीपीएम के 29,840 किसानों को 5.97 करोड़, प्रदेशभर में 494 करोड़ की सीधी मदद जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए आज का दिन राहत और खुशहाली लेकर आया। जीपीएम जिले के 29,840 किसानों के खातों में 5.97 करोड़ रुपये पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के रूप में सीधे ट्रांसफर किए गए। यह राशि भारत सरकार के ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी की गई है।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम धमतरी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में प्रदेश के 24,70,640 किसानों को कुल 494 करोड़ 12 लाख रुपये का लाभ पहुंचाया गया।

छत्तीसगढ़ सरकार की किसान-हितैषी नीतियों का असर लगातार नजर आ रहा है। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का फायदा मिल रहा है।
पिछले खरीफ सीजन में राज्य ने 149 लाख मीट्रिक टन का रिकॉर्ड धान खरीदा, जिससे किसानों की आय में बड़ा इजाफा हुआ।

समर्थन मूल्य के अलावा कृषि उन्नति योजना के तहत 25.49 लाख किसानों को अब तक 29,036 करोड़ रुपये सीधे दिए जा चुके हैं।
सिर्फ 22 महीनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों के खातों में 1.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है, जो प्रदेश में कृषि सशक्तिकरण की बड़ी मिसाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button