छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

बाबा गुरु घासीदास जयंती पर रायपुर में स्वास्थ्य महाअभियान, 5 दिवसीय मेगा हेल्थ कैम्प का शुभारंभ

रायपुर। बाबा गुरु घासीदास की जयंती के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में मानव सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का भव्य संगम देखने को मिला। 18 से 22 दिसंबर तक चलने वाले 5 दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प 2025 का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों के लिए इसे “स्वास्थ्य संजीवनी” बताया। उन्होंने अमन, चैन और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है और बीते 25 वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं सहित हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण इलाज पहुँचाने के लिए संकल्पित है। इस कैम्प में 100 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में एक्स-रे, ईको, सोनोग्राफी, कैंसर जांच सहित कई सुविधाएँ पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इसे सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय करुणा की मिसाल बताया, वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी लोग स्वास्थ्य लाभ लेने पहुँच रहे हैं। आयोजक विधायक राजेश मूणत ने बताया कि “मनखे-मनखे एक समान” के संदेश से प्रेरित यह आयोजन समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button