Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

अटल बिहारी बाजपेयी को नमन, लोकतंत्र और सुशासन के आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत

Salute to Atal Bihari Vajpayee, ideals of democracy and good governance are still a source of inspiration.

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचार, वाणी और आचरण से लोकतंत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वे कुशल राजनेता होने के साथ-साथ प्रभावशाली वक्ता, संवेदनशील लेखक और बहुआयामी प्रतिभा के धनी जननायक थे।

राज्यपाल ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाना उनके दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत प्रशासनिक मूल्यों का प्रतीक है। सुशासन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी के आदर्श, ईमानदारी, राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने नागरिकों से इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

Advertisement Carousel