छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मुख्य अतिथि बनने का न्योता

रायपुर। मंत्रालय स्थित महानदी भवन में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को आगामी राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण सौंपा। इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में के.के. भारद्वाज, डॉ. संदीप जैन, नरेंद्र लोधी, गोविंद वर्मा, पुष्कर साहू, संतोष लोधी, अशोक चंद्राकर, देवनाथ साहु, राकेश सोनकर, हीरामन कोसले, विक्रम परमार, चंद्रशेखर साहू, गणेश राम साहू और दूजे राम धीवर शामिल थे।




