छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

वन से वाणिज्य तक बजट की रूपरेखा, रोजगार और सुविधाओं पर सरकार का फोकस

रायपुर। वित्तीय प्रबंधन और विकास योजनाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से मंत्रालय महानदी भवन में अहम बजट बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता और संसदीय कार्य से जुड़े विभागों की आगामी बजट तैयारियों पर मंथन हुआ।

चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना, लेमरू हाथी रिजर्व परियोजना और चरण पादुका योजना जैसी प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की गई। वनोपज आधारित उत्पादों के माध्यम से आय बढ़ाने और वन प्रबंधन समितियों को सशक्त करने पर भी जोर दिया गया।

इसके अलावा धान उपार्जन केंद्रों में सुविधाओं के विस्तार, वनांचल क्षेत्रों में आजीविका व रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा पंचायत स्तर पर माइक्रो एटीएम की बेहतर व्यवस्था के लिए वित्तीय प्रावधानों पर भी विस्तार से विचार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button