लोकतंत्र, विकास और सुशासन का संकल्प: बिलासपुर में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

रायपुर। लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की सर्वोच्चता और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ 77वां गणतंत्र दिवस पूरे प्रदेश में उत्साह और गौरव के माहौल में मनाया गया। बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया और राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ पुलिस बल को विशेष पदक देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में संविधान को लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव बताया। उन्होंने राज्य की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं, किसानों-महिलाओं-श्रमिकों के सशक्तीकरण, शिक्षा-स्वास्थ्य, औद्योगिक प्रगति, नक्सल उन्मूलन की दिशा में हुई उपलब्धियों और सुशासन पर विस्तार से बात रखी।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि बलिदान और संविधान निर्माताओं को स्मरण करने का दिन है। बाबा साहेब आंबेडकर और बाबा गुरु घासीदास के संदेशों को संविधान की आत्मा बताते हुए उन्होंने जनभागीदारी से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का आह्वान किया।



