छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

गांव-गांव पहुँचा सेवा रथ, 18 दिन में दिव्यांग और वृद्धजनों को घर के पास मिली सरकारी मदद

रायपुर। जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित 18 दिवसीय “सर्विस ऑन व्हील्स” दिव्यांगजन एवं वृद्धजन सेवा रथ अभियान ने दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों में प्रशासन की सीधी पहुँच सुनिश्चित कर जनसेवा की नई मिसाल पेश की। अभियान के तहत कृमानपुर, मोहला और अंबागढ़ चौकी विकासखंडों में क्लस्टर स्तरीय शिविरों के माध्यम से ग्राम-ग्राम जाकर हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराया गया। सीमावर्ती और अंतिम छोर के गांवों तक टीम की सक्रिय उपस्थिति इस पहल की बड़ी उपलब्धि रही।

अभियान के दौरान 337 डीएलसी और भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। 209 मृत्यु प्रविष्टि, 39 पलायन प्रविष्टि और 245 आधार सीडिंग का कार्य संपन्न हुआ। वय वंदन योजना के अंतर्गत 56 पंजीयन किए गए, जबकि 72 आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरित किए गए। सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से 14 स्थानों पर नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

सहायता उपकरणों के वितरण में 2 बैटरी ट्राइसाइकिल, 21 ट्राइसाइकिल, 17 व्हीलचेयर, 175 वॉकिंग स्टिक, 35 श्रवण यंत्र, 12 बैसाखी, 8 वॉकर, 8 कमर-घुटना बेल्ट, 8 डिजिटल/सेंसर स्टिक, 3 कृत्रिम अंग तथा 1 मानसिक दिव्यांगजन के लिए विशेष टीएलएम किट प्रदान की गई। इसके अलावा 21 दिव्यांगजनों ने कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया और 9 लोगों ने यूडीआईडी कार्ड हेतु आवेदन जमा किए।

ग्राम स्तर पर सेवाएँ उपलब्ध होने से उन लोगों को बड़ी राहत मिली जो शासकीय कार्यालयों तक पहुँचने में असमर्थ थे। अभियान को सफल बनाने में अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, दिव्यांग मितान और मैदानी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button