छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

प्रदेश में गर्मी और बदले मौसम का डबल असर, लोगों को सावधानी की सलाह

राजधानी रायपुर में आगामी धार्मिक पर्वों को देखते हुए प्रशासन ने मांस-मटन की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। नगर निगम क्षेत्र में 20 मार्च, 27 मार्च और 31 मार्च को सभी पशुवध गृह और मांस दुकानों को बंद रखा जाएगा। प्रशासन का कहना है कि इन दिनों चेट्रीचंड, रामनवमी और महावीर जयंती जैसे महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई दुकान प्रतिबंध के दौरान खुली पाई गई तो उस पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। होटल और रेस्टोरेंट भी इस आदेश के दायरे में रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button