खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports

क्रिकेट छोड़ कोचिंग में उतरी दिग्गज खिलाड़ी क्या ये है करियर का अंत या नई शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग ने अपने क्रिकेट करियर में नया मोड़ लेते हुए कोचिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। वह अब ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 महिला टीम के साथ असिस्टेंट कोच के रूप में जुड़ी हैं और ब्रिस्बेन में इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज का हिस्सा हैं।

लैनिंग ने 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन वह अभी भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रही हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि मैदान पर खेलने और बाहर से टीम को गाइड करने में बड़ा अंतर है। अब उनका फोकस युवा खिलाड़ियों को तैयार करने पर है।

यह बदलाव उनके करियर का एक महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है, जहां वह एक खिलाड़ी से मेंटर की भूमिका में आ रही हैं। यह कदम महिला क्रिकेट के भविष्य के लिए भी अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button