IPL 2026: पांड्या ब्रदर्स के बीच छिड़ी ‘कोल्ड वॉर’? मैच के बाद हार्दिक और क्रुणाल ने नहीं मिलाया हाथ!

दोस्तों, हार्दिक और क्रुणाल के बीच चल रही इस कथित ‘कोल्ड वॉर’ की पूरी इनसाइड स्टोरी जानने से पहले, अगर आपने अब तक फोर्थ एम्पायर को सब्सक्राइब नहीं किया है, तो तुरंत कर लें! वीडियो को लाइक और शेयर जरूर करें ताकि क्रिकेट जगत का हर बड़ा विवाद आप तक सबसे पहले पहुँचता रहे।
रविवार 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 20वां लीग मैच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु ने मुंबई को 18 रनों से हरा दिया। लेकिन मैच के नतीजे से ज्यादा चर्चा पांड्या ब्रदर्स के तल्ख रवैये की हो रही है। इस सीजन में हार्दिक जहां मुंबई के कप्तान हैं, तो वहीं क्रुणाल आरसीबी के लिए खेल रहे हैं।
VO:मैच के दौरान तनाव का वो पल तब आया, जब हार्दिक बैटिंग कर रहे थे और उनके सामने गेंदबाजी करने आए क्रुणाल पांड्या। क्रुणाल ने अपने ही छोटे भाई को एक बेहद तीखी बाउंसर मारी। बात सिर्फ बाउंसर तक सीमित नहीं रही, बल्कि गेंद फेंकने के बाद क्रुणाल ने हार्दिक को ठीक वैसे ही तीखी और आक्रामक नजरों से घूरा, जैसे कोई विरोधी गेंदबाज करता है। इसके कुछ देर बाद जब जैकब डफी ने हार्दिक को आउट किया, तो क्रुणाल का एग्रेसिव सेलिब्रेशन भी देखने लायक था।
आईपीएल के पिछले सीजन्स में जब भी ये दोनों भाई आमने-सामने होते थे, तो अक्सर प्यार-मोहब्बत से मिलते थे और गले लगते हुए नजर आते थे। लेकिन इस बार नजारा बिल्कुल अलग था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब कथित तौर पर हार्दिक और क्रुणाल ने हैंडशेक तक नहीं किया। हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और ये सिर्फ कयास हैं, लेकिन मैदान पर जो भी दिखा, उसने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
तो दोस्तों, पांड्या ब्रदर्स के बीच मैदान पर हुए इस आक्रामक बर्ताव को आप किस तरह से देखते हैं? क्या वाकई दोनों भाइयों के बीच कोई ‘कोल्ड वॉर’ चल रही है, या ये सिर्फ मैदान की गर्मी और खेल का जुनून था? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।




