छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

भालू नाला पर बनेगा 7 करोड़ का पुल: अम्बिकापुर में विकास को मिली रफ्तार, सालभर आसान होगा सफर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र के बड़गांव–पनगोती मार्ग पर भालू नाला में पुल और पहुँच मार्ग निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल की लंबाई 120 मीटर होगी, जबकि 362 मीटर लंबा पहुँच मार्ग भी तैयार किया जाएगा। यह परियोजना क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नया आयाम देगी और खासकर बड़गांव, पनगोती समेत आसपास के गांवों के लोगों के लिए राहत लेकर आएगी।

अब तक बारिश के मौसम में यह मार्ग बाधित हो जाता था, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पुल बनने के बाद यह रास्ता पूरे साल सुरक्षित और सुगम रहेगा, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि सरकार ग्रामीण और शहरी विकास में संतुलन बनाकर काम कर रही है। सड़क और पुल जैसे बुनियादी ढांचे का विस्तार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर खोलने में अहम भूमिका निभा रहा है।

यह परियोजना अम्बिकापुर के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत पहल मानी जा रही है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button