देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

32 जिलों में लू का कहर, क्या यूपी बन रहा है ‘हीट जोन’?

उत्तर प्रदेश में 22 अप्रैल 2026 को भीषण गर्मी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। बांदा और प्रयागराज में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे ये राज्य के सबसे गर्म शहर बन गए।

मौसम विभाग ने 32 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है, जो 25 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों जैसे गाजियाबाद और नोएडा में भी तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 175 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है, लेकिन गर्मी के साथ यह स्थिति और खतरनाक हो सकती है। प्रशासन ने पहले से ही ‘हीट एक्शन प्लान’ लागू कर दिया है और संबंधित टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मई और जून में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। इस बीच सवाल उठ रहा है कि क्या यूपी धीरे-धीरे ‘हीट जोन’ में बदलता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button