बंगाल में BJP की ‘सुनामी’! विपक्ष का किला ढहा, क्या 2029 की पटकथा लिख चुके मोदी?

2026 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बढ़त हासिल कर देश की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। Reuters और Financial Times की रिपोर्ट के मुताबिक BJP पहली बार पश्चिम बंगाल की सत्ता के बेहद करीब पहुंच गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पार्टी ने 294 में से 207 सीटों पर बढ़त या जीत दर्ज कर विपक्षी गठबंधन को बड़ा झटका दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत को “राष्ट्रीय एकता की जीत” बताया।
Financial Times की रिपोर्ट के अनुसार BJP की रणनीति में अवैध घुसपैठ, कल्याणकारी योजनाएं और आक्रामक बूथ मैनेजमेंट अहम फैक्टर रहे। वहीं विपक्ष ने मतदाता सूची से नाम हटाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग जैसे आरोप लगाए हैं। Reuters की रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि बंगाल के अलावा असम और पुडुचेरी में भी BJP ने मजबूत प्रदर्शन किया है, जिससे पार्टी अब देश के अधिकांश राज्यों में सत्ता या गठबंधन में पहुंच गई है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत 2029 लोकसभा चुनाव की दिशा तय कर सकती है। दूसरी ओर विपक्ष इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बता रहा है। चुनाव नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर भी तीखी बहस छिड़ गई है।



