छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, केशकाल में 5 परिवारों को मिली पक्के घर की चाबी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई है। इस योजना के जरिए वर्षों से पक्के घर का सपना देख रहे जरूरतमंद परिवारों को अब सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिल रहा है।

कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम बदवर में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन तिहार शिविर एवं बस्तर मुन्ने अभियान के तहत ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हो चुके मकानों की चाबियां पांच हितग्राहियों को सौंपी गईं। वर्षों तक कच्चे और झोपड़ीनुमा मकानों में जीवन बिताने वाले इन परिवारों के लिए यह पल किसी सपने के सच होने जैसा रहा।

सोमारू नेताम ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, जहां बारिश के मौसम में छत टपकती थी और दीवारें कमजोर पड़ जाती थीं। अब पक्का घर मिलने से उनके परिवार को सुरक्षा और सम्मान दोनों मिला है।

जयसिंह नेताम ने भी कहा कि झोपड़ीनुमा घर में हर बारिश परेशानी लेकर आती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया घर मिलने से अब उनका परिवार सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ जीवन जी सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button