छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

किलकिला शिविर में 7 हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति, दिव्यांग को मिला श्रवण यंत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत प्रदेशभर में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसी क्रम में जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम किलकिला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 7 पात्र हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के स्वीकृति आदेश वितरित किए गए। इसके अलावा एक दिव्यांग हितग्राही को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।

जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश और सहायक सामग्री सौंपते हुए शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। लाभान्वित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित कर रहा है। जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराकर शासन की संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button