Uncategorized

“दुनिया फिर गरीबी के दलदल में जा सकती है” – नीदरलैंड में पीएम मोदी ने वैश्विक संकटों पर जताई चिंता

Narendra Modi ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दुनिया के सामने बढ़ते वैश्विक संकटों और गरीबी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया नई-नई चुनौतियों से जूझ रही है और अगर हालात तेजी से नहीं बदले गए तो पिछले कई दशकों की उपलब्धियां खत्म हो सकती हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले कोरोना महामारी आई, फिर दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध शुरू हो गए और अब ऊर्जा संकट जैसी चुनौतियां सामने हैं। उन्होंने कहा कि यह दशक दुनिया के लिए “आपदाओं का दशक” बनता जा रहा है।

पीएम मोदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इन परिस्थितियों को समय रहते नहीं संभाला गया तो दुनिया की बहुत बड़ी आबादी फिर से गरीबी के दलदल में चली जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी वैश्विक परिस्थितियों में दुनिया अब “रेजिलिएंट सप्लाई चेन” की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत और नीदरलैंड मिलकर एक ट्रस्टेड, ट्रांसपेरेंट और फ्यूचर रेडी सप्लाई चेन तैयार करने में जुटे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि एनर्जी सिक्योरिटी, वाटर सिक्योरिटी और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में भारत और नीदरलैंड मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच हुए ऐतिहासिक ट्रेड एग्रीमेंट से दोनों देशों की साझेदारी और मजबूत होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में नीदरलैंड भारतीय कारोबारों के लिए यूरोप का “नेचुरल गेटवे” बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button