छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायगढ़ के विकास कार्यों पर ओपी चौधरी की पैनी नजर, मरीन ड्राइव से ऑक्सीजोन तक लिया निर्माण कार्यों का जायजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ शहर में चल रही कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने मरीन ड्राइव, नए बस स्टैंड, किसान राइस मिल परिसर में विकसित किए जा रहे ऑक्सीजोन और दूध डेयरी ऑक्सीजोन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ओपी चौधरी ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं तय समयसीमा में पूरी हों और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रायगढ़ शहर को आधुनिक और बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। मरीन ड्राइव शहरवासियों के लिए एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल बनेगा, नया बस स्टैंड यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं देगा, जबकि ऑक्सीजोन परियोजनाएं पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराएंगी।

ओपी चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास कार्यों के माध्यम से नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इसी उद्देश्य से सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि जनता को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button