Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

जशपुर के 20 युवा हिमाचल में दिखाएंगे प्रतिभा का दम, राष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल 2026 के लिए दल रवाना

20 Jashpur youth to showcase their talent in Himachal; team leaves for National Youth Festival 2026

रायपुर। जशपुर जिले के 20 प्रतिभाशाली युवा अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करने जा रहे हैं। यूथ फेस्टिवल 2026 के तहत चयनित छात्र-छात्राओं का दल हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो रहा है, जहां 21 मई से 24 मई तक भव्य राष्ट्रीय आयोजन आयोजित किया जाएगा।

18 से 24 वर्ष आयु वर्ग के इन युवाओं का चयन जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया है। दल के साथ सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए दो जिला स्तरीय प्रभारी भी भेजे गए हैं।

यह आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभर के युवाओं के लिए सीखने, संवाद करने और अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर है। चार दिवसीय महोत्सव में ट्रेकिंग के साथ-साथ गीत, संगीत, नृत्य, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा।

जशपुर के युवा इस मंच पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को प्रस्तुत कर राज्य का गौरव बढ़ाएंगे। यह अनुभव उन्हें नई प्रेरणा, नए मित्र और भारत की विविधता को करीब से जानने का अवसर देगा।