छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कोलियारी समाधान शिविर में 176 आवेदनों का निराकरण, इलाज सहायता से लेकर प्रधानमंत्री आवास की चाबियां तक मिलीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार 2026 के तहत नारायणपुर जनपद पंचायत के ग्राम कोलियारी में आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत लेकर आया। प्रशासन ने मौके पर ही विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदनों का त्वरित निराकरण कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया।

राज्यभर में 1 मई से 10 जून 2026 तक चल रहे इस अभियान का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को सीधे आम जनता तक पहुंचाना और शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करना है। कोलियारी शिविर में कुल 176 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सबसे अधिक 58 आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिले। खाद्य विभाग को 41, कृषि विभाग को 17 और विद्युत विभाग को 13 आवेदन प्राप्त हुए।

शिविर में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 21 हितग्राहियों को 5-5 हजार रुपये की स्वेच्छानुदान सहायता दी गई। इस तरह कुल 1 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। खाद्य विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों का ई-केवाईसी भी मौके पर ही पूरा किया।

जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 4 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबियां सौंपी गईं, 2 परिवारों को नए राशन कार्ड दिए गए और 5 गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोद भराई रस्म संपन्न कराई गई।

ग्रामीणों ने एक ही स्थान पर सभी विभागों की सेवाएं मिलने पर संतोष जताया। इससे उन्हें समय और धन दोनों की बचत हुई। शिविर में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button