देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
अमेरिका-भारत की गुप्त डील? Marco Rubio की भारत यात्रा से चीन तक बेचैन!

अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio की भारत यात्रा ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। Economic Times की रिपोर्ट के अनुसार Rubio ने प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात कर Indo-Pacific रणनीति, रक्षा सहयोग और व्यापार पर चर्चा की।
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी प्रशासन ने मोदी को भविष्य में व्हाइट House आने का निमंत्रण भी दिया है। Rubio ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध Indo-Pacific रणनीति का “मुख्य स्तंभ” हैं।
यह यात्रा ऐसे समय हुई जब अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ रहा है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि अमेरिका एशिया में चीन को संतुलित करने के लिए भारत को और मजबूत साझेदार बनाना चाहता है।
बैठक में रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और टेक्नोलॉजी साझेदारी पर भी चर्चा हुई। भारतीय पक्ष ने सप्लाई चेन और सेमीकंडक्टर निवेश को लेकर कई बड़े संकेत दिए।




