छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

अविनाश कैपिटल होम्स-2 चुनाव परिणाम घोषित: रविंद्र गांगुली को 109 और विपिन राय को 107 वोट, अजय सिंह राजपुरोहित तीसरे स्थान पर

अविनाश कैपिटल होम्स-2 चुनाव परिणाम, रायपुर सोसायटी चुनाव 2026,

रायपुर। रायपुर स्थित अविनाश कैपिटल होम्स-2 आवासीय सहकारी समिति के संचालक मंडल चुनाव में अनारक्षित, महिला एवं अनुसूचित जाति वर्ग के पदों के लिए मतगणना पूरी, विजयी उम्मीदवारों की सूची जारी।

रायपुर स्थित अविनाश कैपिटल होम्स-2 आवासीय सहकारी समिति के संचालक मंडल चुनाव में अनारक्षित, महिला एवं अनुसूचित जाति वर्ग के पदों के लिए मतगणना पूरी, विजयी उम्मीदवारों की सूची जारी।

रायपुर के अविनाश कैपिटल होम्स-2 (अपार्टमेंट) आवासीय सहकारी समिति मर्यादित में 24 मई 2026 को हुए संचालक मंडल चुनाव के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी मतगणना परिणाम के अनुसार अनारक्षित वर्ग, महिला (अनारक्षित) वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
अनारक्षित वर्ग में किसे मिले कितने वोट

अनारक्षित वर्ग में कुल 7 पदों के लिए चुनाव हुआ। उम्मीदवारों को मिले मत इस प्रकार रहे—

श्री रवेंद्र नाथ गांगुली — 109 वोट
श्री विपिन राय — 107 वोट
श्री अजय सिंह राजपुरोहित — 93 वोट
श्री विवेक त्रिपाठी — 87 वोट
श्रीमती सीनू नायक — 86 वोट
श्री अभिषेक पचौरी — 81 वोट
श्री सुबोध मुखर्जी — 77 वोट
श्री सचिन नारा — 71 वोट
श्री आलोक शर्मा — 68 वोट
श्री इंद्रमणि महानंद — 67 वोट
इस वर्ग में 4 मत अवैध घोषित किए गए।

अनारक्षित वर्ग से निर्वाचित उम्मीदवार

सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले निम्न उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया गया—

रवेंद्र नाथ गांगुली
विपिन राय
अजय सिंह राजपुरोहित
विवेक त्रिपाठी
सीनू नायक
अभिषेक पचौरी
सुबोध मुखर्जी

महिला (अनारक्षित) वर्ग का परिणाम

महिला वर्ग में 2 पदों के लिए मतदान हुआ। उम्मीदवारों को प्राप्त मत इस प्रकार रहे—

श्रीमती नेतकुमारी पटेल — 99 वोट
श्रीमती शालिनी सिंह — 84 वोट
श्रीमती श्यामकली कुशवाहा — 64 वोट
इस वर्ग में 1 मत अवैध पाया गया।

नेतकुमारी पटेल और शालिनी सिंह को विजयी घोषित किया गया।

अनुसूचित जाति वर्ग का परिणाम

अ.जा. वर्ग में 1 पद के लिए मुकाबला हुआ। इसमें—

श्रीमती रीना पाटले — 72 वोट
श्रीमती नीतू अहिरवार — 69 वोट
इस वर्ग में 6 मत अवैध घोषित किए गए।
रीना पाटले को निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव परिणाम जारी होने के बाद समिति सदस्यों और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नई टीम से अब सोसायटी में विकास कार्यों, रखरखाव और व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button