देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

अदन की खाड़ी में भारतीय जहाज पर बड़ा हमला: 13 क्रू मेंबर्स का रेस्क्यू, एक भारतीय लापता!

समुद्र के पानी में आज सुबह एक बार फिर लहू और बारूद की बूैल देखने को मिली। ओमान तट के पास एक भारतीय व्यापारिक जहाज को निशाना बनाकर किए गए भीषण हमले ने भारतीय विदेश मंत्रालय और रक्षा तंत्र को आपातकालीन मोड में ला दिया है।

जहाज पर हुए हमले के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, जिसमें 13 क्रू मेंबर्स को तो सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन 1 भारतीय नागरिक अभी भी लहरों के बीच लापता बताया जा रहा है। भारत सरकार ने इस कायराना और बर्बर हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए समुद्री सुरक्षा में बड़ी कोताही पर कड़ा रुख अपनाया है।

इस हमले के पीछे कौन से समुद्री डाकू या उग्रवादी संगठन शामिल हैं, इसकी जांच के लिए नौसेना के युद्धपोत मौके के लिए रवाना कर दिए गए हैं। अदन की खाड़ी में भारतीय जहाजों पर बढ़ते हमले अब सीधे तौर पर देश की संप्रभुता और व्यापारिक सुरक्षा को चुनौती दे रहे हैं, जिसको लेकर देश भर में आक्रोश का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button