ड्रैगन की जासूसी पर ट्रम्प का शर्मनाक बचाव: कहा- “हम भी तो वही करते हैं!” अमरीकी सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीनी जासूसी पर एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे वाशिंगटन के सुरक्षा गलियारों में भूचाल आ गया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की उस रिपोर्ट को खारिज करते हुए ट्रम्प ने ड्रैगन का बचाव किया, जिसमें दावा किया गया था कि चीन की कंपनियों ने जुलाई में अमरीकी सैनिकों पर हुए घातक हमले से ठीक पहले ईरान को जोर्डन स्थित यूएस बेस की सैटेलाइट तस्वीरें बेची थीं।
जब एयरफोर्स वन पर ट्रम्प से पूछा गया कि क्या वे 24 सितंबर को शी जिनपिंग के साथ होने वाली बैठक में यह मुद्दा उठाएंगे, तो ट्रम्प ने बेहद बेशर्मी भरा रुख अपनाते हुए कहा, “चीन वही करता है जो हम करते हैं… जब वे कहते हैं कि चीन हम पर जासूसी करता है, तो मैं कहता हूं कि वे सही हैं और हम भी उन पर जासूसी करते हैं।”
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के मुंह पर तमाचा जड़ने वाला ट्रम्प का यह ढुलमुल और गैर-जिम्मेदाराना रवैया देश की सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है।
ये खबर भी पढ़ें—:




