देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
जापानी न्यूक्लियर प्लांट के चेयरमैन का शर्मनाक इस्तीफा: स्कैंडल के बाद बैकफुट पर फुकुशिमा ऑपरेटर

जापान से उठी एक और बड़ी खबर ने पूरी दुनिया के न्यूक्लियर पावर सेफ्टी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कैंडल और भारी अनियमितताओं में घिरे जापान के प्रमुख न्यूक्लियर पावर प्लांट ऑपरेटर के प्रेसिडेंट ने 14 सितंबर की सुबह इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। लगातार सुरक्षा मानकों में ढिलाई, झूठी रिपोर्ट पेश करने और जनता से तथ्य छिपाने के आरोपों के बाद उन पर यह गाज गिरी है।
सुरक्षा मानकों में भारी झोल और घोटाले सामने आने के बाद जापानी जनता में भारी आक्रोश फैला हुआ है। ऊर्जा संकट से जूझ रहे जापान के लिए अपने ही न्यूक्लियर प्लांटों का इस तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाना एक बड़ा तमाचा है।
परमाणु ऊर्जा का डंका बजाने वाले विकसित देशों के दावों का खोखलापन अब इस स्कैंडल से पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो चुका है।
ये खबर भी पढ़ें—:



