छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
जन्मदिन पर ओपी चौधरी ने किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए मांगा आशीर्वाद

रायगढ़ के महापल्ली में अपने जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और बेहतर भविष्य की कामना की।
ओपी चौधरी ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसर पर प्रभु श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने प्रदेश के निरंतर विकास, जनकल्याण और सभी नागरिकों के खुशहाल जीवन की प्रार्थना की।
जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देने वाले नागरिकों, समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि लोगों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उन्हें जनसेवा के लिए लगातार प्रेरित करता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



