छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

विश्व पर्यावरण दिवस की तैयारियों पर राज्यपाल ने ली वन विभाग से जानकारी

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से गुरुवार को लोकभवन में रायपुर वन वृत्त के संभागीय वन अधिकारी मयंक पाण्डेय ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर वन विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों और तैयारियों की विस्तृत जानकारी राज्यपाल को दी गई।

बैठक में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण अभियान और जनजागरूकता गतिविधियों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही इसे प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button