Uncategorized

सुशासन तिहार 2026: तर्रागोंदी शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 642 आवेदनों में 172 का मौके पर हुआ समाधान

राज्य सरकार की सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने की पहल के तहत विकासखंड कुरूद के ग्राम पंचायत तर्रागोंदी में क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं व मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।

इस शिविर में तर्रागोंदी समेत 18 ग्राम पंचायतों—जोरातराई, सेमरा, सिलौटी, जुगदेही, कोर्रा, ईर्रा, गातापार, चरोटा, भेण्डरा, सुपेला, पचपेड़ी, रामपुर, हंचलपुर, बोरझरा, गाड़ाडीह, सिलघट और सेमरा-बी के ग्रामीण शामिल हुए। लोगों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं को अधिकारियों के सामने रखा।

शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को कई योजनाओं का लाभ भी मौके पर उपलब्ध कराया गया। इससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली।

कार्यक्रम के दौरान कुल 642 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 624 मांग संबंधी और 18 शिकायत संबंधी थे। इनमें से 172 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत प्रमाण पत्र, सहायता राशि के चेक, कृषि उपकरण, आवश्यक किट तथा अन्य लाभकारी सामग्री वितरित की गई। एक ही स्थान पर प्रशासनिक सेवाएं मिलने से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और शासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button